भास्कर न्यूज | अमृतसर धुंध से भले ही राहत मिल रही है लेकिन दिन में धूप खिलने से ठिठुरन का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह शाम धुंध रही लेकिन दिन में धूप रही। इसके कारण दिन के पारे में 0.1 डिग्री का इजाफा हुआ, जबकि रात का पारा 0.5 डिग्री की गिरावट पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगे 17 जनवरी तक इसी तरह की स्थिति रहेगी। आगे 18 से फिर मौसम खराब होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का पारा 19.1 और रात का 4.2 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को यह उक्त क्रम में यह 19.0 और 4.7 डिग्री रहा। खैर, 15,16 और 17 जनवरी को सुबह-शाम धुंध का असर रहेगा लेकिन दिन में धूप निकलेगी। इसके चलते सर्दी रहेगी। जबकि पारा 15.0/16.0 और 5.0/6.0 डिग्री के आसपास रहेगा। 18 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा नतीजतन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पारा 17.0/5.0 डिग्री के आसपास रह सकता है। 19 तारीख से वेस्टर्न डिस्टरबेंस और मजबूत होगा जो 20 जनवरी तक रह सकता है और इस बीच बूंदाबांदी के आसार हैं। संभावना है कि आसमानी बिजली भी कड़के। खैर, इस दौरान पारा 17.0/18.0 और 6.0/7.0 डिग्री के बीच रह सकता है। आगे मौसम साफ रहेगा। लेकिन इस सारे दौर में हवा चलेगी, जो सर्दी बढ़ागी। भले ही इस सर्दी से जनजीवन परेशान है लेकिन यह फसलों के लिए लाभकारी है। पीएयू के खेती माहिर डॉ. नरिंदरपाल सिंह का कहना है कि रात के पारे में कमी फसलों खास करके गेहूं के लिए उत्तम है। उनके मुताबिक इसमें पौध की ग्रोथ तेजी से होगी। आगे भी अगर रात वाला पारा कम रहा तो दानोें के लिए भी बेहतर रहेगा और उपज भी बढ़ सकती है।


