शहर भर में दो दिनों से लगातार धूप निकले से सर्दी से राहत मिली। वही हल्का कोहरा छाया। अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री पर पहुच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री पहुचा। दो दिनों से सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। वही सूर्य देव के भी लगातार तीसरे दिन भी दर्शन हुए। सुबह, शाम गलन ठिठुरन बरकरार है। विजिबिलिटी भी 800 मीटर दर्ज हुआ। सुबह के समय हाइवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गयी। रोडवेज व अन्य वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा बना हुआ है। वहीं फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


