धोनी CSK के कप्तान होंगे:गायकवाड इंजरी के कारण IPL से बाहर; टीम 5 में से 4 मैच हार चुकी

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड इंजरी के कारण IPL के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। यह जानकारी टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी। CSK ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी गायकवाड की इंजरी के बारे में बताया। गायकवाड की कप्तानी में CSK बहुत खराब दौर से भी गुजर रही है। टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और अब शुरुआती 5 मैचों में से 4 हार चुकी है। टीम फिलहाल 10 टीमों में 9वें नंबर पर हैं। फ्लेमिंग बोले, टीम में रिप्लेसमेंट के ऑप्शन कम कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “जहां तक ​रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है। धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया।” तुषार देशपांडे की बॉल गायकवाड की कोहनी पर लगी थी गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान गायकवाड को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद कोहनी पर लगी थी। उन्होंने मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था, लेकिन चेन्नई मुकाबला हार गई थी। गायकवाड ने मैच के बाद कुछ दिन ट्रेनिंग नहीं की थी। अब वे टूर्नामेंट से बाहर ही हो गए। धोनी की फिटनेस को लेकर फ्लेमिंग ने दिया था बयान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच ने धोनी की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया कि धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे और इसी वजह से वे 10 ओवर तक लगातार भाग कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसी कारण मुकाबले के अनुसार उनकी बैटिंग पोजिशन का फैसला किया जाता है। 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान
धोनी ने 2023 तक IPL में कप्तानी करने के बाद ऋतुराज गायकवाड को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी सीजन उन्होंने टीम को आखिरी बार चैंपियन भी बनवाया था। धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की और 133 में टीम को जीत दिलाई। वे कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ने 158 मैचों में कप्तानी की, उन्होंने 87 मैचों में टीम को जीत दिलाई। सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले प्लेयर
धोनी IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी हैं। उन्होंने 18 साल के करियर में 2 टीमों के लिए 269 मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम करीब 137 के स्ट्राइक रेट से 5342 रन रहे। उन्होंने इनमें 24 फिफ्टी लगाईं। उनके नाम 368 चौके और 257 छक्के हैं। धोनी के बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने 260 मैच खेले। दिल्ली के खिलाफ मैच में पहुंचे थे माही के पैरेंट्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान धोनी के पैरेंट्स भी मैदान में मौजूद थे। इससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं। क्योंकि धोनी के इंटरनेशनल करियर में कभी भी उनके पैरेंट्स उनका मैच देखने स्टेडियम में नहीं पहुंचे थे। हालांकि, धोनी ने मैच के बाद संन्यास नहीं लिया, अब वे टीम की कप्तानी भी करेंगे। ——————— स्पोर्ट्स की यह फोटो भी पढ़ें… कोहली बोले- IPL में पहली बार डरा हुआ था विराट कोहली ने कहा- जब मैंने पहली बार IPL में खेला, तो मैं पूरी तरह से डरा हुआ था। मैं जहीर खान और युवराज सिंह के अलावा किसी क्रिकेटर से नहीं मिला था। मेरे जैसे न्यू कमर के लिए अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना किसी सपने से कम नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *