भास्कर न्यूज | धौराभांठा धौराभांठा में 24 से 27 मार्च तक चार दिवसीय ओपन प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। यह आयोजन ग्राम पंचायत धौराभांठा ब्लॉक कबड्डी संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के सहयोगी प्रायोजक जिंदल फाउंडेशन जेपीएल तमनार सीएसआर विभाग और संचालक शिव सेवा सहयोग समिति धौराभांठा के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए मैच आयोजित हो रहे हैं। प्रो कबड्डी की तर्ज पर मैच शाम 4-5 बजे से देर रात तक खेले जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च रात 8बजे श्रीराम भक्त हनुमान के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह सिदार, राजेश रावत उपमहाप्रबंधक सीएसआर जेपीएल तमनार, विशिष्ट जागेश सिदार जनपद पं. अध्यक्ष तमनार, जतिन साव, ओमप्रकाश बेहरा जनपद सदस्य, अमल साय राठिया, यशपाल बेहरा उपसरपंच धौराभांठा, सरपंच हेमसागर सिदार, प्रफुल्ल गुप्ता,मानस पटनायक, राजेश गुप्ता, मकरध्वज गुप्ता, टिकम बैरागी थे। विनोद गुप्ता एवं सुनील पटेल द्वारा मंच संचालन कॉमेंट्री की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व प्लेयर व निर्णायक को बुलाया गया है। सुमंत पटेल, उपेंद्र सिदार, पीतांबर भगत, पदमन पटेल, रतन सिदार, विकास सिदार, अंशुमान, आकाश सिदार शामिल हैं।


