धौलपुर की छठी बटालियन आरएसी ने 45वीं अन्तर बटालियन (रेंज स्तरीय) पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में 13 में से 8 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता छठी बटालियन आरएसी धौलपुर की फायरिंग रेंज बट सोने का गुर्जा में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बटालियनों की टीमों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक एवं कमाण्डेन्ट छठी बटालियन आरएसी, विकास सांगवान (आईपीएस) ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से विभिन्न हथियारों द्वारा अलग-अलग पोजिशन में फायरिंग करवाई गई। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे 1. राइफल प्रतियोगिताओं के परिणाम 2. पिस्टल प्रतियोगिताओं के परिणाम 3. कार्बाइन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेन्ट सुरेश सांखला ने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने खेल भावना, सौहार्द और भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा भी दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पुलिस बल में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा मिला।


