धौलपुर के एकटा गांव में किसान की संदिग्ध मौत:पुलिस ने शव मॉर्च्युरी में रखवाया, जांच शुरू की

धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के एकटा गांव में शनिवार सुबह एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र जनक सिंह ठाकुर (40) निवासी एकटा गांव के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *