रोजगार शिविर में 193 अभ्यर्थियों का चयन:युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने में मिली मदद

डीडवाना-कुचामन में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुचामन सिटी और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 193 बेरोजगार अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। राजकीय आईटीआई कुचामन सिटी परिसर में आयोजित इस शिविर में क्यूआर कोड के माध्यम से कुल 757 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। राजस्थान सहित देशभर की ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, फाइनेंस, हॉस्पिटल, होटल प्रबंधन, एजुकेशन, इंजीनियरिंग और सोलर जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और दस्तावेज जांच के बाद 193 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा आगामी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में युवाओं में रोजगार के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। आयोजकों के अनुसार इन रोजगार सहायता शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने में मदद मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *