धौलपुर जिला अभिभाषक संघ के चुनाव:6 पदों पर 14 उम्मीदवार मैदान में, आज ही आएगा परिणाम

लपुर जिला अभिभाषक संघ के 6 पदों के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। इस चुनाव में 552 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी, जिसके बाद मतों की गणना की जाएगी। संघ के चुनाव अधिकारी महेंद्र गुर्जर ने बताया कि अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। शेष 4 पदों पर सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, हरिओम शर्मा और अनिल जैन के बीच कड़ा संघर्ष है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट दिनेश त्यागी, किरोड़ी लाल जाटव और विद्याराम बिधूड़ी मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए एडवोकेट अरविंद कुमार और राजेश शर्मा आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद पर बृजेश सिंह और वैशाली पाल के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए रणजीत सिंह लोधा और दिनेश शर्मा दावेदार हैं, जबकि ऑडिटर पद पर फराना बानो और विवेक व्यास के बीच टक्कर है। पुस्तकालय सचिव पद के लिए हेमंत बघेल और उपाध्यक्ष पद के लिए हेमंत पचौरी को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *