धौलपुर पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार:कब्जे से 9370 रुपये और ताश के पत्ते जब्त, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

धौलपुर सदर थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 हजार 370 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। यह कार्रवाई रीको स्थित जुए के अड्डे पर की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार, वृत्ताधिकारी मुनेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। सदर थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में फिरोजपुर थाना सदर धौलपुर निवासी नसीब खान (27), पिंकू (28), मनोज (32), राकेश (40), विष्णु (25), कोमलसिंह (42) और विक्रमपुरा थाना सैंपऊ जिला धौलपुर निवासी रामवरन (27) शामिल हैं। ये सभी ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 हजार 370 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। इस संबंध में थाना सदर में प्रकरण संख्या 335/2025 धारा 13 आरपीजीओ और 112 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *