धौलपुर में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा:10 झांकियों के साथ 18 गोत्रों के प्रतीक झंडे शामिल, आरपीएससी पूर्व अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

धौलपुर में अग्रवाल महासभा की ओर से अग्रसेन महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर राधेश्याम गर्ग ने पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा पुराने शहर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई। रेलवे सलाहकार समिति सदस्य और शहर मंत्री विनोद अग्रवाल के अनुसार, कमल सिंघल को जयंती का संयोजक नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल और धौलपुर समाज संस्थान के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने भी अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में चार बैंड और दस झांकियां शामिल थीं। समाज के 18 बच्चे विभिन्न गोत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए झंडे लेकर चल रहे थे। अग्रवाल धर्मशाला में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने में शहर कोटी मंडल अध्यक्ष सरिता गोयल, इंदिरा जिंदल, राधा सिंघल और सीमा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *