धौलपुर जिले में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रात के समय पत्थर से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। यह कार्रवाई उपवन संरक्षक वी. चेतन कुमार के निर्देश पर की गई। अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक वन संरक्षक चेतराम मीणा और रेंजर नकुल शर्मा के नेतृत्व में धौर्र नाका वनपाल ने यह कार्रवाई की। अवैध परिवहन करते हुए इन ट्रैक्टरों को पट्टी दासा पत्थर से भरा पाया गया। जब्त किए गए वाहनों को हिंगोटा नर्सरी में खड़ा किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान फोरेस्टर अजय दुबे, वनरक्षक पवन शर्मा, प्रहलाद गुर्जर, राजेश गुर्जर, भूपेन्द्र पुरी, लवकुश शर्मा, राकेश और वाहन चालक प्रवीण शर्मा सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


