झालावाड़ में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में अहिंसा दिवस और स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया, जबकि जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेस कार्यालय का नाम ‘गांधी भवन’ रखा गया। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने कॉलेज परिसर में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। प्रिंसिपल डॉ. चारुलता तिवारी ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया। एनएसएस प्रभारी धापू मैडम ने शास्त्री जी की सादगी को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और भोजन बनाने के दौरान सब्जियों को धोकर उपयोग करने की सलाह दी, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता बनी रहती है। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और एक गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय का नाम बदलकर ‘गांधी भवन’ किया गया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, प्रदेश सचिव देवकीनंदन वर्मा, मोहम्मद सिद्दीक गौरी, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, कांग्रेस नेता ओम पाठक, नफीस शेख, फारूक अहमद, वसीम अकरम, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, नंदलाल राठौर, लालचन्द, आशिक अली और लालचन्द रेगर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


