धौलपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:315 बोर का देसी कट्टा बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

धौलपुर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अवैध अधिकार के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपों के पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान नगरघटा थाना दिहौली निवासी कोमल सिंह (45) पुत्र पहाड़ सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि एएसआई सत्यप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाहरी का पुरा से अण्डवा पुरैनी की ओर जा रहा है। जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां अण्डवा पुरैनी के पास आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 315 बोर का एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिससे हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *