प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने हैलिपेड पर उनकी अगवानी की। पीएम यहां बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे। फिर मंदिर में दर्शन करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। उधर, बागेश्वर धाम में ड्यूटी कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल निरपत सिंह को अचानक चक्कर आ गया। साथी उन्हें अस्थायी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स के मुताबिक, निरपत सिंह को हार्ट अटैक आया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। शाम का भोपाल में सांंसदों-विधायकों से बात करेंगे पीएम
शाम को प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे। सांसदों-विधायकों से सरकार और संगठन के बारे में बात करेंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे। मोदी मध्यप्रदेश में 23 घंटे गुजारेंगे। भोपाल में आज ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था… सांसद, विधायकों से वन-टु-वन करेंगे पीएम…


