धौलपुर में आज 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नहीं होगी सप्लाई, मेंटेनेंस कार्य होगा

धौलपुर में 27 नवंबर को कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता एचटीएम ने बताया कि 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन बाड़ी रोड, धौलपुर पर 11 केवी वीसीबी बदलने, मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसी कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इस कार्य के चलते 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडर आनंद नगर, भोगीराम कॉलोनी, हॉस्पिटल, पुरानी छावनी, पचगांव, मनोहर विहार, मधुवन कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, रामकुंज, अयोध्या कुंज, राजेंद्र नगर, घंटाघर रोड, गौरव पथ और जगदीश टॉकीज में बिजली नहीं आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *