अजमेर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में मिलेंगे प्लाट:202 भूखंडो के आवेदन 31 दिसंबर तक, 14 जनवरी को निकाली जाएगी लॉटरी

अजमेर विकास प्राधिकरण की माखूपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्लूएस एवं अल्प आय वर्ग एलआईजी के आवेदकों के लिए) के लिए आवेदन आज से कर सकते हैं। आवेदन 31 दिसंबर तक होंगे। 14 जनवरी को इस योजना की लॉटरी निकाली जाएगी। योजना में ईडब्लूएस एवं एलआईजी श्रेणी के 202 सामान्य आवासीय भूखंडों का आवंटन सार्वजनिक लॉटरी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। योजना की ऑनलाइन बुकलेट अजमेर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://ada.rajasthan. gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा तथा किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क 1000 रुपए तय किया है। योजना के बारे में अधिक जानकारी कार्यालय समय में अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर से प्राप्त की जा सकती है। इस योजना के 51 भूखंड कॉर्नर हैं। जबकि 35 दुकानें हैं जिन्हें नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। ईडब्लूएस सामान्य आवासीय के 132 तथा एलआईजी सामान्य आवासीय के 70 भूखंड हैं। इस योजना में कुल 288 भूखंड हैं। इस योजना का बुकलेट गुरुवार को लॉन्च की जाएगी। अजमेर विकास प्राधिकरण की यह 10वीं आवासीय योजना हैं। योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 79 अजमेर नसीराबाद रोड पर स्थित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *