धौलपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने कहा- बाथरूम में पैर फिसलने से गिरने से गई जान

धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना गांव में शुक्रवार सुबह एक 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतका की पहचान अंजना पत्नी देवा सैन के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंजना गर्भवती थी। वह सुबह नहाने के लिए घर के बाथरूम में गई थी, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी।
परिजन उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने अंजना को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अंजना की मौत को संदिग्ध मानते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *