धौलपुर में चंबल बजरी से भरा ट्रक जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, एमपी सीमा पर नाकाबंदी में पकड़ा

धौलपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे 1 ट्रक को जब्त किया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी भरी हुई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित सागर पाड़ा चौकी पर सब इंस्पेक्टर अशोक पहलवान के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में चंबल बजरी भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर अशोक पहलवान और एएसआई अश्वनी यादव ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक को रोका। जांच करने पर उसमें सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें मौजूद ड्राइवर फौजी सिंह (28) पुत्र गुमान सिंह निवासी घड़ी बजाना, जिला भरतपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *