धौलपुर में सड़क किनारे अचेत मिले युवक की मौत:इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम, नहीं हुई पहचान

धौलपुर जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह उपचार के दौरान करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने युवक को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया था। उसे तत्काल धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी पहचान से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद से युवक की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस अब मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है, ताकि नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *