धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में त्यागी छात्रावास के निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पहाड़ी मरैना निवासी विनोद पुत्र भागीरथ के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल धौलपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रावास में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद बाद में फायरिंग में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है।


