धौलपुर में न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.8 डिग्री:सोमवार रात रही सीजन की सबसे सर्द रात, लोग घरों में हुए कैद

धौलपुर में लगातार 3 दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। रात के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान पिछले दिन 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जो 23.1 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले के तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम साफ और शुष्क दिखाई दिया। रात को तापमान में आई गिरावट के बाद सुबह के समय सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले। वहीं परीक्षा होने के चलते स्कूल जाने वाले छात्र भी स्कूल जाते समय सर्दी में ठिठुरते हुए नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी का असर तेज होगा। दिसंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी अभी तक जिले में कोहरा नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में और अधिक सर्दी देखी जाएगी। जिसको लेकर डॉक्टर ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *