धौलपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों को कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के जारगा गांव में गुरुवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय लोकेन्द्र पुत्र रविन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है। उसके भाई भोलू ने बसेड़ी पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे लोकेन्द्र अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत लोकेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसेड़ी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बसेड़ी पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *