धौलपुर में युवक पर फायरिंग:बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प के बाद फैली दहशत

धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक पर चार-पांच युवकों ने फायरिंग कर दी। जगन टॉकीज के पास हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ और निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित युवक मुस्तकीन ने पुलिस को बताया कि उसका कुछ बच्चों के विवाद को लेकर निखिल नामक युवक से कहासुनी हुई थी। यह विवाद पहले शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद निखिल अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस आया और मुस्तकीन पर फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ और थाना प्रभारी अमित शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस फायरिंग में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *