धौलपुर में रास्ते को लेकर विवाद, 7 घायल:रामनगर गांव में झगड़ा, तीन की हालत गंभीर

धौलपुर जिले के सरानी खेड़ा क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार रात को रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी कैलाश और रोशन के बीच रास्ते के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई थी, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोग घायल हो गए। घायलों में ओमप्रकाश पुत्र रोशन लाल, श्रीमती पत्नी सूरजभान, भोरों पत्नी राकेश, रोशन लाल पुत्र शेरा, ममता, सतीश और सूरजभान शामिल हैं। ये सभी रामनगर, सरनी खेड़ा के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *