धौलपुर में सुबह 9 बजे तक नहीं निकला सूरज:बादल और कोहरा छाने से बढ़ी ठंड, 7 डिग्री पहुंचा तापमान

धौलपुर जिले में सर्दी का असर लगातार जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के समान था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 17 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह से ही जिले में हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिसके कारण लोग देर से घरों से बाहर निकले। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरे और बादलों का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में सर्दी बढ़ने के संकेत दिए थे। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण धौलपुर के तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना है। किसानों की फसलों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं, जबकि हल्के कोहरे और बादलों के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बच्चों और बुजुर्गों के लिए एडवाइजरी जारी
बढ़ती सर्दी को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे और बुजुर्ग केवल आवश्यक होने पर ही पूरी तरह गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें। सर्दी से बचने के लिए लोग सड़क किनारे अलाव का सहारा लेते हुए भी दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *