धौलपुर में 36 घंटे बाद लावारिस शव की हुई पहचान:पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए कराया पोस्टमार्टम

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में विष्णोदा गांव के पास सड़क किनारे मिले एक बुजुर्ग के शव की शनिवार को पहचान कर ली गई। करीब 36 घंटे बाद मृतक की पहचान सुमेर पुत्र फद्दीराम जाटव (50) निवासी फौंदे का पूरा के रूप में हुई। पचगांव चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को विष्णोदा गांव के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गांवों में शव की पहचान के प्रयास शुरू किए। शनिवार को परिजनों ने शव की पहचान की पुष्टि की। मृतक के भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि सुमेर 23 नवंबर को काम के सिलसिले में सरमथुरा गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। परिजनों को पुलिस से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने अज्ञात कारणों से हुई मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *