धौलपुर में 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अवैध हथियार के साथ दबोचा, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

धौलपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के 5000 रुपए के इनामी बदमाश भारत गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार 2 जनवरी को एक अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी दुर्ग सिंह और उनकी टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर बदमाश को दबोचा। भारत गुर्जर को बाबू महाराज मंदिर से अपने गांव गंगोली की तरफ बीहड़ के रास्ते जाते समय गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
35 वर्षीय आरोपी भारत पुत्र रघुवर, निवासी गंगोली, थाना बसईडांग पर किडनैप, डकैती, नकबजनी और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामलें दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *