धौलपुर में 97 बिजली कनेक्शन काटे:50 हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, 5 लाख का राजस्व मिला

जयपुर डिस्कॉम ने धौलपुर खंड में राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले, डिस्कॉम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के तहत 97 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं, जिन पर 50,000 रुपए से अधिक का बकाया था। सहायक अभियंता (XEN) विवेक शर्मा ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर बड़ी मात्रा में बकाया राशि लंबित थी, जिनमें से कई ने वर्षों से बिल जमा नहीं किए थे। इस कार्रवाई से डिस्कॉम को 5 लाख रुपए का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।
काटे गए कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं की सूची अब विजिलेंस टीम को सौंपी जा रही है। विजिलेंस टीम इन परिसरों की जांच करेगी और यदि बिजली चालू पाई जाती है, तो संबंधित बकायेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर जिले में ग्रामीण उपखंड में 44, राजाखेड़ा उपखंड में 34, बाड़ी उपखंड में 11 और बसेड़ी उपखंड में 8 कनेक्शन काटे गए हैं। डिस्कॉम ने उपखंडों में टीमों का गठन कर वाहनों के साथ यह कार्रवाई की।
XEN विवेक शर्मा ने आगे बताया कि बकायेदारों से लगातार बिल जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। इसके बावजूद बिल जमा न करने पर ट्रांसफॉर्मर उतारने और कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *