अपनी केबिन बचाने के लिए लोगों ने की मिन्नते:जेसीबी ने अतिक्रमण हटाया,100 फीट रोड पर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी

भीलवाड़ा में आज यूआईटी ने पांसल चौराहे से 100 फीट रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।इस दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा छोटे-मोटे अतिक्रमणों को हटाया गया साथ ही दुकानों के बाहर लग लोहे के चादर और टिन शेड को भी तोड़ा गया, कुछ टी स्टॉल ओर छोटे केबिन भी अतिक्रमण के दस्ते ने ध्वस्त किए। इस दौरान अपनी केबिनों को बचाने के लिए लोग पुलिस प्रशासन की मिन्नतें करते नजर आए तो कुछ जगह लोगों ने गुस्सा भी दिखाया। कई कच्चे पक्के निर्माण भी हटाए नगर विकास न्याय द्वारा पांसल चौराहे से 100 फीट रोड तक पिछले लंबे समय से काबिज अतिक्रमियों को नोटिस देने के बाद आज उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पांसल चौराहे से 100 फीट रो। पर करीब दो- दर्जन से ज्यादा लोहे की केबिन, चाय की थडियां और कुछ कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कई जगह लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। थोड़ा समय देने की मिन्नत फिर बहसबाजी 100 फीट रोड पर एक व्यक्ति ने अपनी चाय की केबिन को नहीं तोड़ने की मिन्नत की और बाद में कुछ देर बहस बाजी भी हुई, इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी उनकी केबिनों को हटाने के लिए थोड़ा समय देने की गुहार लगाई लेकिन यूआईटी के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से कच्चे पक्के कई अतिक्रमण ध्वस्त किए। शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई 100 फीट रोड पर पिछले लंबे समय से अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण की लगातार शिकायत मिलने के बाद आज यूआईटी ने एक्शन लिया। यूआईटी के अधिकारी, अतिक्रमण निरोधी दस्ता, जेसीबी,ट्रैक्टर और बड़ी संख्या में प्रताप नगर पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।फिलहाल टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है,अधिकारियों का कहना है कि आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *