ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त:कोतवाली पुलिस ने बुलेट चालक पर की कार्रवाई, 1,300 रुपए का काटा गया चालान

इन दिनों जिले में कुछ लोग दोपहिया वाहनों को मॉडिफाई कर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं। साथ ही, इन साइलेंसरों से पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस समस्या को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। रात्रि के समय कोतवाली पुलिस ने तेज और मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले पर कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है और वाहन चालक को समझाइश भी दी है। कोतवाली थाना प्रभारी का बयान कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली थी कि शहर के प्रमुख चौराहों पर कुछ लोग तेज आवाज और मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चला रहे हैं। इन वाहनों की कर्कश आवाज से लोग परेशान हो रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल बुलेट वाहन क्रमांक MP 28 N 5877 को जब्त कर धाराएं 129/194(1), 119/190(2) एम.व्ही. एक्ट के तहत 1,300 रुपये का चालान काटा। वाहन चालक को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने जनता से अपील की पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई वाहन चालक तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चला रहा हो, तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *