अलवर शहर के नंगली सर्किल पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खाली प्लॉट में आग लग गई। आग कचरे व सूखी घास व अन्य सामान में लगी थी। दमकल से आग को बुझा लिया गया। आग अचानक तेज हो जाती तो आसपास की दुकानों को खतरा हो जाता। बगल में आमने सामने बाजार की दुकानें हैं। यहां आसपास के लाेगों ने बताया कि आग लगने के करीब 20 मिनट बाद ही दमकल वाहन पहुंच गया था। वरना आग तेजी से फैल सकती थी। हालांकि दमकल आने से पहले भी आमजन ने आग बुझाने के प्रयास किए। जिसके कारण आग पर काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर अमित मीना ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। लेकिन आग पर जल्दी काबू पा लिया गया।


