नंदकुमार वर्मा बने बलौदाबाजार के जिला उपाध्यक्ष:पलारी नगर पंचायत के रह चुके हैं पार्षद, BJP कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने पलारी नगर पंचायत के पूर्व पार्षद नंद कुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद पलारी में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। नंद कुमार वर्मा की यह नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी लंबी सेवा का परिणाम मानी जा रही है। उन्होंने जमीनी स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। पार्टी ने उन्हें पहले मंडल अध्यक्ष और अब जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नए पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कि पार्टी हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। इसी के साथ उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *