रांची|सुजाता चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नंबर प्लेट बदलकर स्कूटी चलाने वाली एक युवती को पुलिस ने पकड़ा जिसके बाद गाड़ी जब्त कर लिया गया है। ट्रैफिक थानेदार पवन कुमार रजक ने डेली मार्केट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रैफिक थानेदार ने कहा है कि 11 अगस्त को सुजाता चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। एकरा मस्जिद के तरफ से आ रही एक स्कूटी सवार युवती को रोका गया। पूछताछ में अपना नाम मुस्कान चौधरी बताया। गाड़ी के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ किए जाने की बात पर कहा कि स्कूटी मेरे दोस्त आदित्य वर्मा की है जो कांके रोड स्थित विकास नगर में रहते हैं।


