रांची|सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित आर्यपुरी में दुकान का ताला तोड़कर अपराधियों ने 6 हजार नगद की चोरी कर ली। पीड़ित दुकान संचालक विकास कुमार वर्मा ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि सर्जनी अपार्टमेंट में गणपति शॉपिंग नामक उनकी एक दुकान है। 11 अगस्त की रात दुकान वह दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला गायब है। शटर उठाकर देखा तो पता चला कि सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


