नई बिल्डिंग का उद्घाटन, स्कूल परिसर में पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी मिडिल स्कूल सीचेवाल में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन पर्यावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल के जन्मदिन को समर्पित किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मंत्री ने कहा कि आज पंजाब के सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट संस्थान से कम नहीं हैं और सरकार स्कूलों के विकास और नवीनीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सांसद संत सीचेवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी शुरुआती शिक्षा इसी स्कूल से प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में आज हर वह सुविधा मौजूद है जो कभी बड़े निजी स्कूलों में हुआ करती थी, यही कारण है कि यहां के बच्चे पढ़कर ऊंचे पदों पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉ. गुरिंदरजीत कौर ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला अभियान की शुरुआत की और क्षेत्र के निवासियों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आग्रह किया। यहां डीईओ एलिमेंट्री हरजिंदर कौर, डिप्टी डीईओ मनीष शर्मा, डीडीओ प्रिंसिपल दमनजीत कौर और बीएनओ जसपाल जीत कौर सहित विभाग के कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्र के सरपंच, स्कूल स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *