नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष का देवास में स्वागत:रीना बौरासी ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया

महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी बुधवार को पदभार ग्रहण करने इंदौर से भोपाल रवाना हुईं। रैली के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ निकलीं रीना का देवास में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। रैली इंदौर से शुरू होकर सांवेर, उज्जैन, देवास, सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। रैली दोपहर में देवास पहुंची, यहां कांग्रेस नेताओं ने रीना का जोरदार स्वागत किया। रीना बौरासी ने कहा कि वह महिलाओं में उत्साह देख रही हैं। उन्होंने कांग्रेस में महिलाओं को मजबूत करने और उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर दबाव डाला जा रहा है, जिसके कारण बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) आत्महत्या कर रहे हैं। देवास में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलाम की आत्महत्या के मामले पर कहा कि एक खिलाड़ी को इतना परेशान किया गया कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद इस मामले को उठाने और परिजनों से मुलाकात करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *