नई विधानसभा का नाम ‘मिनी माता भवन’ रखने की मांग:सतनामी समाज के युवाओं ने विपक्ष से सत्र में मुद्दा उठाने का किया आग्रह

सतनामी समाज ने छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का नाम ‘मिनी माता विधानसभा भवन’ रखने की मांग की है। इसको लेकर समाज के युवाओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ज्ञापन सौंपते हुए विधानसभा सत्र में इस विषय को मजबूती से उठाने का आग्रह किया। युवाओं ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को ज्ञापन सौंपा। समाज का कहना है कि पुराने विधानसभा भवन का नाम ‘मिनी माता विधानसभा भवन’ था, उसी परंपरा को बनाए रखते हुए नए भवन को भी यही नाम दिया जाना चाहिए। सतनामी समाज का तर्क है कि यह विषय केवल नामकरण का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक पहचान, इतिहास और सर्व समाज की भावनाओं से जुड़ा है। मिनी माता का नाम समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। ऐसे में उनके नाम को बनाए रखना जनभावनाओं के अनुरूप होगा। समाज के युवाओं ने बताया कि मिनी माता अविभाजित मध्यप्रदेश की पहली दलित महिला सांसद थीं और छत्तीसगढ़ के सामाजिक इतिहास में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए विधानसभा भवन का नाम यथावत रखा जाना चाहिए। युवाओं ने उम्मीद जताई कि विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधि इस मांग को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ की सामाजिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान पुनेश्वर लहरे, अंकित बंजारे, आलोक खरे, मनीष बांधे, ऋतिक बघेल, सौरभ महिलांगे और कुनाल खूंंटे सहित समाज के कई युवा मौजूद रहे। नवंबर में पीएम मोदी ने किया था नए विधानसभा भवन का उद्घाटन नवा रायपुर में बनी छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन एक आधुनिक और इको-फ्रेंडली इमारत है। 324 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर 2025 को किया था। इसी भवन में 14 दिसंबर 2025 से पहला शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। नई विधानसभा को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें पेपरलेस कार्यवाही, सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और आधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम शामिल हैं। इसे लोकतंत्र और जन-आवाज़ का आधुनिक मंदिर माना जा रहा है। नई विधानसभा भवन की प्रमुख विशेषताएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *