पुरंदर मिश्रा ने तेलुगु-समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया:समिति अध्यक्ष बोले-भवन समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ने का काम करेगा

लंबे संघर्ष के बाद शासन से स्वीकृति मिलने पर जय अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज कल्याण समिति की ओर से सामाजिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे खम्हारडीह थाने के पीछे, शिव नगर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31, रायपुर में संपन्न हुआ। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि सामाजिक भवन का भूमिपूजन विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया। इस शुभ अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समिति के अध्यक्ष जी. दंडपानी ने कहा कि यह सामाजिक भवन केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि समाज का एक साझा सपना है, जिसे सभी के सहयोग और आशीर्वाद से साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ने का कार्य करेगा और भविष्य में इसे एक जीवंत, सशक्त और समृद्ध समाज का केंद्र बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *