नई सहकारिता नीति विकास का मील पत्थर साबित होगी : बावा

अमृतसर| सहकार भारतीय पंजाब के अध्यक्ष बलराम दास बावा ने नई सहकारिता नीति के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत प्रत्येक पंचायत में एक प्राथमिक बहुउद्देशीय सहकारी कृषि समिति के गठन के साथ-साथ, प्रत्येक तहसील में पांच आदर्श सहकारी गांव विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्वेत क्रांति 2.0 के माध्यम से महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ा जाएगा। नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पंजाब के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। यह नीति पंजाब सहित सभी राज्यों में सहकारिता के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे पंजाब में सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर शंकर दत्त तिवारी, राजिंदर सिंह बिष्ट, कमल कुंदरा पृथ्वी अग्रवाल और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *