अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने पराली न जलाने वाले किसानों को किसान वरीयता कार्ड देने के लिए निर्णय के समर्थन में अफसरों संग मीटिंग की गई। डीसी ने बताया कि उन किसानों को ये अधिमान्यता कार्ड जारी करने जा रहे हैं, जो पिछले 3 सालों से पराली नहीं जला रहे हैं। किसान किसी भी सरकारी दफ्तरों में जाएंगे तो पार्किंग फीस माफ होगी। इसके अलावा प्रशासन इन किसानों को दैनिक जरूरतों की चीजों के खरीद में छूट दिलाने का भी प्रयास किया रहा है। कृषि विभाग की पहल पर कृषि यंत्रों की एक खेप वितरित की जाएगी। डीलर ढिल्लों ग्रुप ट्रेडिंग कंपनी, खाद एवं दवा विक्रेता विनोद कुमार अग्रवाल, भोले शंकर खेती स्टोर और कृषि बीज विक्रेता सुखा सिंह इंदर सिंह अमृतसर को बेचे गए उत्पादों पर 5 से 10 प्रतिशत की छूट दी गई है।


