अमृतसर | पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत 5 गांवों में नशा मुक्ति यात्राओं में शामिल होकर जन जागरूकता रैलियों को संबोधित किया। यह यात्राएं खतराए खुर्द, खतराए कलां, सहिंसरा कलां, सहिंसरा पत्ती रामपुरा और सहिंसरा पत्ती से निकाली गईं। वहीं लोगों को नशा मुक्त होने के लिए सामुहिक संकल्प दिलाया। धालीवाल ने बयान दिया कि नशे के खिलाफ युद्ध की सफलता से पूर्व सीएम कैप्टन व चरणजीत चन्नी समेत विरोधी नेताओं में निराशा बढ़ी है। पिछले करीब 5 महीनों से चल रही नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। छोटे-बड़े नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और नशे के शिकार लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।


