सही मार्गदर्शन और आधुनिक सोच मिल जाए, तो पारिवारिक व्यवसाय भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। ब्रांडेड फैक्ट्री लिमिटेड समूह से जुड़े ऋषि गांधी की प्रोफेशनल यात्रा इसी बदलाव की मिसाल है। राजस्थान के भीलवाड़ा से आने वाले ऋषि गांधी वर्तमान में अपने पिता के साथ पारिवारिक व्यवसाय को संभाल रहे हैं, जहां रिटेल और होलसेल दोनों मॉडल पर मल्टी-कैटेगरी कारोबार किया जाता है—जिसमें ब्रांडेड गारमेंट्स, फुटवियर, एफएमसीजी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंस शामिल हैं। IIM इंदौर के उद्यम संवाद लीडरशिप प्रोग्राम ने उन्हें नेतृत्व, वित्तीय अनुशासन और रणनीतिक निर्णयों की व्यावहारिक समझ दी। दैनिक भास्कर के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी को भविष्य के बिजनेस गेम चेंजर के रूप में समझने का अवसर मिला। अलग-अलग उद्योगों के प्रोफेशनल्स से नेटवर्किंग ने उनके दृष्टिकोण को और मजबूत बनाया। उनका मानना है कि प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ उच्च वॉल्यूम और ग्राहकों का भरोसा ही दीर्घकालीन सफलता की असली कुंजी है।


