नए प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने पदभार संभाला

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के नवनियुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने गुरुवार को पदभार संभाला। इस दौरान आयुक्त के सचिव आलोक कुमार सहित प्रमंडल के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इसके बाद नवनियुक्त आयुक्त ने प्रमंडलीय कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। विभागवार कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं की प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कार्यालय के कोर्ट रूम, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल एवं कार्यालय परिसर का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *