जेबीवीएनएल की एपीटी टीम ने रांची समेत पूरे राज्य में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। जेबीवीएनएल के एपीटी महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि कुल 8359 परिसर एवं लोगों के विरुद्ध छापेमारी में 1185 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया। वहीं 158.77 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि 20.89 लाख बकाया राशि की वसूली की गई। रांची में कुल 1049 स्थानों पर रेड में 117 के विरूद्ध केस दर्ज किए गए और 19.50 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 3.66 लाख रुपए बकाया राशि की वसूली हुई।


