नए वर्ष की शुरुआत पर पिकनिक मनाने में मशगूल रहे लोग, साप्ताहिक बाजार रहा फीका

भास्कर न्यूज | मझिआंव अंग्रेजी नव वर्ष 2025 की शुरुआत होते ही लोग पिकनिक मनाने में मशगूल हो गए। जिसके कारण 2025 का पहला बुध वारीय साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद भी फीका रहा। हालांकि दो से तीन घंटे बकरी का बाजार लगा। जिसमें लोगों ने खस्सी एवं बकरी कि जमकर खरीदारी की। मझिआंव का साप्ताहिक बुध वारीय बाजार मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंड का मेन बाजार माना जाता है। इतना ही नहीं इस साप्ताहिक बाजार में गढ़वा जिला के ज्यादातर इलाकों से लोग अपनी दुकानदारी करने आते हैं। हालांकि बाहरी दुकानदारों की दुकान तो लगी है पर खरीदार एक भी नहीं दिख रहे हैं। इधर नॉनवेज मुर्गा, मटन एवं मछली की दुकानों में खरीदारों का हुजूम देखा गया। या यो कहिए 1 जनवरी 2025 बुधवार का दिन मुर्गा, मटन एवं मछली के दुकानदारों का गुलजार रहा। उसके बावजूद भी पिकनिक मनाने वाले लोग नॉनवेज के बढ़े कीमतों को दरकिनार कर जमकर खरीदारी करते देखे गए। बढ़े हुए कीमतों में मटन ₹700 किलो, ब्रायलर मुर्गा ₹150 किलो, देसी मुर्गा ₹500 किलो, पटनहिया मुर्गा ₹300 किलो, रेहू एवं कतला मछली ₹300 किलो, कोमलकार मछली ₹280 किलो, बांगुर मछली ₹150 प्रति किलो रहा। इधर कोयल नदी के रमणीय घाटों एवं बरडीहा प्रखंड के जलाशयों एवं पिकनिक स्पाटों पर काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाते देखे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *