साल भर सुख- शांति के लिए भक्तों ने की मां भद्रकाली की पूजा

भास्कर न्यूज | इटखोरी साल का पहला दिन तीर्थ स्थली मां भद्रकाली मंदिर में झारखंड, बिहार और उड़ीसा समेत कई सीमावर्ती राज्यों के विभिन्न शहरों एवं गांव कस्बों से तकरीबन 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी की दर्शन-पूजन की। मंदिर में मां की श्रृंगार पूजन 1 जनवरी की अहले सुबह 4 बजे मंदिर के पुरोहितों द्वारा विशेष रूप से किया गया। माता रानी के श्रंगार पूजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गर्भगृह में इकट्ठा हुई। इसके बाद 5 बजे सुबह से 3 बजे दिन तक श्रद्धालु, सैलानी और पर्यटकों का मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। कड़कड़ाती ठंड में भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां की दर्शन पूजन की। सुबह से लेकर 11:30 दिन तक आसमान में काले बादल छाए रहे। 11:30 के बाद हल्की सी धूप निकली। इसके बाद धूप और छांव का दौर दिन भर जारी रहा। कनकनी हवाएं भी बहती रही। मगर श्रद्धालुओं पर ठंड का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यहां आए श्रद्धालु मां की दर्शन-पूजन कर नव वर्ष की मंगल कामना करते हुए नए साल को यादगार बनाए। मंदिर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। वे मंदिर के साधना चबूतरा पर श्रद्धालुओं को लंबी लाइन में कतारबद्ध कर उन्हें सहयोग करते रहे।पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर से पूर्व वन पोखर स्थल के पास छोटी-बड़ी वाहनों को पार्किंग कर दी।मां की दर्शन पूजन करने बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार यादव, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, चतरा डीसी अमरेंद्र कुमार और हजारीबाग आरसीसीएफ संजीव कुमार समेत कई अधिकारी मंदिर पहुंचे। मां की दर्शन-पूजन के बाद बाहर से आए पर्यटकों और सैलानियों ने मंदिर के पीछे से गुजरी यू आकार की उत्तर वाहिनी नदी और मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द मनोरम बागवानी में बैठकर स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों का अपने परिजनों के साथ लुत्फ उठाए। दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जय मां भद्रकाली और हर हर महादेव के जय घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। इस बार नववर्ष के मौके पर मां भद्रकाली मंदिर परिसर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *