रांची | नववर्ष के पहले दिन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें बुके भेंट किया और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। तिर्की ने रूपी सोरेन से भी भेंट की। सोरेन दंपती ने भी बंधु तिर्की को आशीर्वाद दिया।


