नए वर्ष के जश्न में शून्य घटना शून्य दुर्घटना थीम पर फोकस

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान शून्य घटना-शून्य दुर्घटना थीम से काम शुरू किया है। इसके लिए आम लोगों को भी सहभागिता की अपील की है। ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न घटित हो। पुलिस ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं व आम लोगों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए, जिले के सभी कार रेंटल प्रतिष्ठानों, होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया है। उन्हें सुरक्षा व कानून-व्यवस्था से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। कार रेंटल प्रतिष्ठानों को किराये पर वाहन देने से पूर्व ग्राहकों की वैध पहचान व ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन करने कहा है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस व डॉयल 112 को देने कहा गया है। इसके अलावा होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरण, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखने कहा गया है। वहीं अवैध गतिविधियों, नशे, हुड़दंग, डीजे की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *