नए वर्ष के स्वागत में पटना में जश्न और आस्था का संगम

भास्कर न्यूज |पटना नए वर्ष के आगमन पर पटना क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। रात ठीक 12 बजे लोगों ने केक काटकर और डीजे की धुन पर थिरकते हुए नववर्ष का स्वागत किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक युवाओं में खासा जोश नजर आया। कई स्थानों पर देर रात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा, जहां मित्रों और परिवारजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। नववर्ष की पहली सुबह आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई। बड़ी संख्या में लोग सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते दिखे। लोगों ने नए साल में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों में घंटियों की गूंज और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही पिकनिक स्पॉटों और पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। परिवार और मित्र समूहों ने नए साल का आनंद प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बिताया। पटना क्षेत्र के गोबरी जलाशय के समीप दिनभर रौनक बनी रही, जहां लोगों ने पिकनिक मनाई और यादगार पल बिताए। वहीं प्रसिद्ध देवगढ़ धाम में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगातार आवाजाही रही। यहां दर्शन-पूजन के साथ-साथ मेल-जोल और उत्सव का माहौल दिखाई दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *