जालंधर | नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सिटी में दूसरे स्टील ब्रिज को चालू करने के लिए अंतिम काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सारा दिन कंक्रीट का रैंप बनाने के लिए दीवारों का निर्माण कार्य चला। हाईवे पर लम्मा पिंड की तरफ से सुच्ची पिंड की तरफ दोपहिया वाहन चालक सीधे जा सकेंगे। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दिसंबर में स्टील ब्रिज बनाया है। लम्मा पिंड की तरफ से स्टील के रैंप से वाहन ब्रिज पर चढ़ेंगे और सुच्ची पिंड की तरफ उतर जाएंगे। इसी तरह से सुच्ची पिंड के लोगों को लम्मा पिंड की तरफ एक्सेस मिला है।


